बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नगरिया कला के रहने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले यासीन ने बताया काम करके घर जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के जरिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है।