बानो: महाबुआंग ओलहान भंडारटोली में वज्रपात से नौ मवेशियों की मौत, गंझूटोली में जंगली हाथियों ने एक घर ढहाया
Bano, Simdega | May 29, 2026 बानो महाबुआंग के ओलहान भंडारटोली में शुक्रवार को हुए वज्रपात के चपेट में आने से नौ मवेशियों की मौत हो गई, घटना शुक्रवार को दिन के 10-11 बजे आसपास की बताई जा रही है, घटना में पलपाला बड़ाईक के चार,लोधा गोप के तीन तथा लालु गोप के दो मवेशी शामिल हैं घटना उपरांत महाबुआंग थाना,जिप सदस्य एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को दी गई सुचना के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे