पाटन: ग्राम भकलिया में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, पाटन पुलिस जांच में जुटी
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर 3:00 बताया कि पाटन की ग्राम भकलिया में 18 वर्ष युवती सुहानी चौधरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।उसके द्वारा फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।