राजातालाब: राजातालाब में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
राजातालाब में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463वां बलिदान दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया सेवापुरी। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा द्वारा बुधवार दोपहर राजातालाब स्थित एक वाटिका में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।