मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख पर योमे आशूरा अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा नगर में ताजियों का भव्य चल समारोह निकाला गया।सुबह जामा मस्जिद में आशूरा की नमाज अदा की गई। इसके पश्चात हाफिज आबीर हुसैन साहब द्वारा आशूरा की विशेष दुआ पढ़ी गई।