बदायूं: सदर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jan 3, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त जीशान पुत्र अफसार निवासी मोहल्ला खंडसारी थाना कोतवाली, भूरा उर्फ भूरे पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला खंडसारी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। प्रेसनोट के माध्यम से कोतवाली पुलिस ने बताया गैंग लीडर जीशान ने अपने सह अभियुक्त भूरा उर्फ भूरे के साथ मिलकर मादक पदार्थ की क्रय तस्करी करके धन अर्जित किया।