दातागंज: सैंजनी HPCL प्लांट हत्याकांड मामले में प्रशासन की कार्यवाही जारी, एक दर्जन के खिलाफ अवैध कब्जा मामले में कार्रवाई
शुक्रवार को सैंजनी HPCL प्लांट हत्याकांड मामले में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में 11 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में सैंजनी गांव के ही 11 लोगों पर धारा 67 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।