डोमचांच: डोमचांच के पुरनाडीह पंचायत के नवादा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम नवादा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। स्कूली बच्चों ने मंगलवार को 11 बजे बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे विद्यालय में सिर्फ 2 शिक्षक और 3 कमरे ही उपलब्ध हैं।