बिहारीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्ष की नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को आरोपी के घर से सकुशल बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।