अजयगढ़: खनिया के मंदिर के पास पहली घाटी में क्रासिंग के दौरान अज्ञात पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा खाई में गिरा, 5 लोग हुए घायल
Ajaigarh, Panna | Sep 27, 2024 अजयगढ सिंहपुर घाटी में अज्ञात पिकअप की ठोकर से ई रिक्शा पलटकर खाई में गिरने का मामला सामने आया है ई रिक्शा चालक प्रमोद पाल ने बताया कि सुबह 10 बजे सिंहपुर से सवारी लेकर अजयगढ आ रहे थे जब वह खनिया के मंदिर के पास घाटी से उतर रहे थे तभी अजयगढ की ओर से आ रहे अज्ञात पिकअप से घाटी में क्रासिंग के दौरान पिकअप से ठोकर लगकर ई रिक्शा पलटकर खाई में गिरने से 5 घायल ।