अजयगढ़: धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोरा में महिला को विषैले सांप ने डसा, अजयगढ़ अस्पताल में पहुंची महिला
Ajaigarh, Panna | Sep 25, 2024 धरमपुर थाना एवं खोरा चौकी अंतर्गत एक महिला कृषक पूनम देवी लोध पति सुशील कुमार लोध उम्र लगभग 35 वर्ष को उड़द छानते समय खतरनाक विषैले सांप ने डस लिया, पूनम ने बिना देरी किए डसने वाले सांप को पड़कर एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर लिया ओर परिजनों को सूचना दी तत्काल परिजनों के द्वारा महिला को अजयगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है ।