नगर परिषद न्यूटन पर खदान का दूषित पानी सप्लाई करने का आरोप लगाकर भाजपा का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को भाजपा के पदाधिकारी आंदोलन स्थल पर पहंुचे और नए कार्यकर्ताओं को अनशन पर बैठाया। इस दौरान 4 बजे आंदोलन स्थल पर वक्ताओं ने संबोधित किया और नारे लगाए गए। वक्ताओं ने बताया कि करोडों रुपयों की लागत से बने बांध और इसमें खदान का पानी मिलने की समस्या है।