इटकी: रामनवमी जुलूस से पहले भक्तों ने NH-43 की सुधारी सूरत, जर्जर सड़क की मरम्मत कर पेश की मिसाल
Itki, Ranchi | Mar 27, 2026 रामनवमी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए बेड़ो रामनवमी पूजा समिति ने मिसाल पेश की है। समिति के संरक्षक नवदीप महतो के नेतृत्व और थाना प्रभारी सुजीत उरांव के सहयोग से NH-43 (केसीबी कॉलेज से साप्ताहिक हाट तक) के खतरनाक गड्ढों की मरम्मत की गई। समिति के सदस्यों ने जेसीबी की मदद से गिट्टी, बालू और सीमेंट के मिश्रण से जर्जर सड़क को दुरुस्त किया।