मंदसौर: मंदसौर स्लेट पेंसिल मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी
मंदसौर स्लेट पेंसिल कारखानों के मजदूरों ने सोमवार को श्रम विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रति पेटी मजदूरी 31 से बढ़ाकर 41 रुपये करने की मांग की। श्रमिकों ने मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। श्रम निरीक्षक ज्योति तोतला ने नए श्रम अधिकारी से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया,