कौशाम्बी। सराय अकिल कस्बे में शनिवार की रात 10 बजे बाजार क्षेत्र में लगा भीषण जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आमजन घंटों तक फंसे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराने में लग गए।