रायबरेली: नया पुरवा के पास कार को बचाने के चक्कर में डंपर खाई में गिरा, कार के पिछले हिस्से से टकराने से दो लोग मामूली घायल
Raebareli, Raebareli | May 6, 2026
5 मई मंगलवार की रात्रि 11:30 बजे एक अनियंत्रित कार को बचाने के चक्कर मे डंपर सड़क के बगल में स्थित नीम के पेड़ को तोड़ते हुए एक खाई मे जा गिरा। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। डंपर का पिछला हिस्सा सड़क पर होने के चलते बारात से लौट रही एक ओमनी कार डंपर की पिछले हिस्से से टकरा गई। जिस कार मे चालक एवं बगल में बैठे एक व्यक्ति को मामूली रूप से छोटे आई है।