खींवसर क्षेत्र की भावंडा थाना पुलिस ने जान से करने के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिपाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसके पति व पुत्र पर हमला किया गया और जान से मारने की कोशिश की गई। भावंडा पुलिस ने रविवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई का खुलासा किया है।