हिलसा: प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक, बीडीओ और सीओ रहे मौजूद
Hilsa, Nalanda | May 5, 2025 हिलसा के प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ अमर कुमार की अध्यक्षता में मुखिया पीएचईडी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई। बैठक के दौरान प्रखंड के सभी पंचायत में नल जल योजनाओं सुचारू रूप से चालू करने पर एवं बिजली कटौती के कारण हो रही परेशानी को लेकर चर्चा किया गया।