गढ़वा रोड जंक्शन से रविवार को जीआरपी पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय नागेंद्र महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले 10 वर्षों से रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा कला गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह के यहां रहकर घरेलू काम करता था। दो दिन पूर्व ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड