दमोह: स्टेडियम के पास सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली थाने में किया हंगामा व मुआवज़े की मांग की
Damoh, Damoh | Jan 24, 2025 दमोह शहर के स्टेडियम और ब्रजवासी रेस्टोरेंट के सामने बीते दिन नगर पालिका JCB की लापरवाही से बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों के सड़क दुर्घटना का शिकार होने की घटना सामने आई थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद आज शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक परिजनों ने कोतवाली थाना में जमकर हंगामा किया। और मुआवजे सरकारी नौकरी व कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।