बालोद: बालोद जिले में 10 दिन में पेट्रोल ₹4.90 और डीजल ₹5.07 महंगा, अब सप्लाई हुई सामान्य, खत्म हुई पेट्रोल की किल्लत
Balod, Balod | May 25, 2026 बालोद जिले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल प्रति लीटर 4.90 रुपए और डीजल 5.07 रुपए महंगा हो गया है। शनिवार के बाद फिर कीमतों में इजाफा होने से रविवार को पेट्रोल 106.22 रुपए और डीजल 99.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।