शहपुरा: अमठेरा गांव के पास नरवाई जलाते समय सड़क किनारे लगी आग, वीडियो वायरल
शहपुरा थाना क्षेत्र के अमठेरा गांव के पास नरवाई जलाते समय सड़क किनारे आग फैल गई जिसके चलते वाहन चालक परेशान होते रहे । जिसका एक वीडियो मंगलवार सुबह 9:30 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसान खेत में नरवाई जल रहे हैं जिसके चलते आग तेजी के साथ फैल गई और वाहन चालक परेशान होते रहे ।