जालौर: जालौर में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Jalor, Jalor | Jun 18, 2025 जालौर सहित जिले भर में मंगलवार रात को जमकर प्री मानसून की बारिश हुई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश जालौर जिले के रानीवाडा व भाद्राजून में दर्ज की गई है। जालौर में बीती रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रुक रुक कर अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया कि बारिश को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी है।