पाली: कलौथरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवमी के दिन श्रद्धा भाव से जल स्रोतों पर विसर्जन के लिए निकले जवारे
Pali, Lalitpur | Sep 30, 2025 नवदुर्गा के त्योहार पर देवी के स्वरूप माने जाने वाले जवारों को ग्रामीण भक्तों ने बड़ी श्रद्धा भाव के साथ नवदुर्गा के पहले दिन ही घरों में स्थापित किया। व उनकी सेवा अर्चना की। तत्पश्चात नवमी के दिन ग्रामीणों ने उन्हें सिर पर रखकर मंगल गीत गाते हुए श्रद्धा भाव के साथ जल स्रोतों में विसर्जित किया।