महोबा: नवागत एसपी शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 नवागत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने अपराध शाखा,जनसुनवाई प्रकोष्ठ और सीसीटीएनएस कक्ष का जायजा लेकर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण,अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया