गोमिया: ललपनिया क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधि बढ़ने से सतर्कता बरतने की अपील
Gumia, Bokaro | Apr 3, 2026 गोमिया प्रखंड के ललपनिया क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधि बढ़ने से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। लुगु पहाड़ से उतरा 5 हाथियों का एक झुंड चोरगावां के केंदुवा बस्ती के पास देखा गया है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि इन सभी हाथियो का व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है। वहीं 10-12 हाथियों का दूसरा झुंड नदी पार मौजूद है।