राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसबीअध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा स्पष्टीकरण; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने संबंधी सूचनाओं को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।