पटेरा: पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Patera, Damoh | Apr 19, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के सतरीया गांव में तालाब में नहाने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर 1,30 बजे करीब रज्जू रैकवार उम्र 50 वर्ष निवासी सतरिया जो कि तालाब में नहाते समय डूब गया जिसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पटेरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु पटेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा।