शहर के निजी अस्पताल जीवन ज्योति में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि मृतक महिला बिश्रामपुर की रहने वाली थी, जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।