महोबा के सिज़हरी गांव निवासी 35 वर्षीय बिंद्रावन पुत्र राधे श्याम बुधवार समय तकरीबन 5 बजे ई रिक्शा लेकर खेत जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।