24 वर्षीय दिनेश पिता सुरेश आदिवासी निवासी ग्राम देहरी जो अपने परिवार के साथ करीब 1 महीने से उज्जैन में मजदूरी कर रहा था। लेकिन वह रविवार की रात में वापस लौट आया। और सोमवार की शाम को घर पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर प्रधान आरक्षक जगदीश कुमार एवं आरक्षक प्रदीप देसाई पहुंच गए। पुलिस ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।