महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने अपने संगठनात्मक दौरे की शुरुआत शुक्रवार को मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता के दर्शन से की। इस प्राचीन शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। धनोप माता मंदिर पहुंचने पर शक्तिपीठ समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत सहित मंदिर पुजारियो ने स्वागत किया।