खुसरूपुर: हरदास बीघा गांव के महाकाली मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा
खुसरूपुर प्रखंड के हरदास बीघा गांव स्थित महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से पैदल चलकर फतुहा त्रिवेणी संगम पहुंची है। जहां विधि विधान के साथ कलश में गंगाजल भरकर कलश यात्री यज्ञ स्थल वापस लौटे हैं। आयोजक अवधेश यादव ने बताया कि 13 सौ कलश यात्री इस यात्रा में शामिल हुए हैं।