बरहट: बनौली गांव में वज्रपात का कहर, बकरी बचाने गई 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Barhat, Jamui | Jul 1, 2026 जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय पंचा कुमारी की मौत हो गई। वह अनिल सिंह की पुत्री थी। परिजनों ने बुधवार को 6 बजे बताया कि तेज बारिश के दौरान पंचा अपनी बकरी को बचाने के लिए घर से निकलकर पास के एक पेड़ के समीप गई थी। तभी अचानक वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।