पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया GMCH में इलाज के दौरान सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Apr 3, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के कवई के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगोंकी मदद से GMCH में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के बखरीकोल बी के. स्थान निवासी 65 वर्षीय मो. पैरुद्दीन के रूप में हुई है।