बरहट: इजराइल में नौकरी का मौका, बिहार के युवाओं को मिलेगा ₹2 लाख तक वेतन
Barhat, Jamui | May 13, 2026 बिहार राज्य प्रवासी नियोजन ब्यूरो ने इजराइल में “गृह आधारित देखभाल कर्ता” के 3500 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह करीब 2 लाख रुपये वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत शुरू की गई है। यह जानकारी जिला नियोजन कार्यलय द्वारा बुधवार को 9 बजे दी गई।