कटनी नगर: ट्रैन से लापता महिला का दमोह रेलवे स्टेशन का सीसीटीव्ही फुटेज आया सामने,अकेले ट्रेन से उतरते नजर आई अंजली यादव
कटनी जीआरपी पुलिस द्वारा तलाशी जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला अंजली उर्फ डिम्पल यादव का दमोह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के द्वारा आज गुरुवार दोपहर 12 बंजे जानकारी दी गई है।