मोतिहारी: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समीप अज्ञात ट्रक की ठोकर से दो लोग हुए जख्मी, केस दर्ज
मोतिहारी-बेतिथा पथ पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समीप अज्ञात ट्रक की ठोकर से दो युवक जख्मी हो गए। उड़ीसा के जाजपुर के बड़ी रामचंद्रपुर निवासी विभू साहु के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश जबलपुर के बजरंग नगर निवासी देवेंन्द्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया।