राजनगर: बागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 दिन के एकांतवास पर
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से ही भक्तों की भारी भीड़ धाम में जुटने लगी। हर कोई महाराज की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया। इसी दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि वे आगामी 15 दिनों के लिए एकांतवास में साधना करने जा रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपना ख्याल रखने और संयम बनाए रखने की अपील भी की।