वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवां में रविवार की रात लगभग 8 बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के निकट गोली लगने के बाद परिजन को जानकारी मिलते हीं वे उसे घायलवस्था में लेकर वजीरगंज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया