नागौर जिले में पेयजल को लेकर चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक गुरुवार को नागौर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। एडीएम ने यह बैठक ली और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। सूचना केंद्र ने गुरुवार शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।