जगदीशपुर: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर दौड़ी रफ्तार बेली ब्रिज के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ आवागमन
भागलपुर वासियों का लंबे समय से चल रहा है इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए गए बेली ब्रिज का आज विधिवत उद्घाटन किया गया उद्घाटन के साथ ही पूल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और एक बार फिर विक्रमशिला सेतु पर रफ्तार लौट आई विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था