मनेर: मनेर क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Maner, Patna | Sep 27, 2025 मनेर नगर और ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा को शांति तरीके से संपन्न कराने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च शनिवार की देर शाम 7:55 के करीब की गई। जिसमें एडिशनल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।