पन्ना: कान दर्द दिखाने जा रहे दो भाइयों की खुशियां ट्राला ने छीनीं, 14 साल के मासूम की मौके पर मौत!
Panna, Panna | Jun 2, 2026 पन्ना-अजयगढ़ मुख्य मार्ग से एक बेहद ही हृदय विदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं। आज मंगलवार 2 जून को दहलान चौकी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 14 वर्षीय मासूम अनिल केवट की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।