वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत कलिया सोल प्रखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद के कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों को वोट चोरी के बारे में बताया और कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है।