मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में 4 बीघा जमीन को बचाने के लिए 39 साल से न्याय के लिए भटक रहा बुजुर्ग
तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम रठेह निवासी इस भूमिहीन व्यक्ति को वर्ष 1986 में चार बीघा जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था। उस समय पीड़ित महज 19 वर्ष का युवक था। जिसके 4 साल बाद उसकी जमीन पर कब्ज हो गया और तब से लगातार में अब तक अपनी 4 बीघा जमीन को बचाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।