मकराना में वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में हुआ। ना कोई हार ना कोई जीत की तर्ज पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 315 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा चौधरी ने बताया कि 22 लाख 57 हजार का अवार्ड पारित किया गया।