धोरैया: नौवाबांध गांव की महिला ने गाली गलौज व मारपीट को लेकर बलियास निवासी ससुरालवालों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर की शिकायत
Dhuraiya, Banka | Mar 11, 2024 थाना क्षेत्र के नौवाबांध गांव निवासी बीवी हुस्नआरा ने गाली गलौज व मारपीट को लेकर धनकुंड थाना क्षेत्र के बलियास निवासी ससुरालवालों के विरुद्ध धोरैया थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। इसमें बलियास गांव निवासी पति मो सद्दाम, साइन, अलफैज, लाले, मुस्तरी खातून तथा रहीमा खातून को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।