धोरैया: धनकुंड मेले में चल रहे विभागीय वसूली कार्य का धोरैया सीओ ने लिया जायजा, राजस्व कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Dhuraiya, Banka | Mar 11, 2024 महाशिवरात्रि को लेकर धनकुंड नाथ धाम परिसर में लगने वाले मेले में विभागीय वसूली को लेकर धोरैया सीओ श्रीनिवास सिंह ने धनकुंड पहुंचकर मेला का जायजा लिया। इस संदर्भ में सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि मेले का डाक नहीं हो पाने की स्थिति में विभागीय वसूली की जा रही है। मेले के सफल संचालन को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है।