धोरैया: मानिकपुर सामुदायिक भवन में मुखिया की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Dhuraiya, Banka | Mar 11, 2024 प्रखंड के लौंगाय पंचायत के मानिकपुर सामुदायिक भवन में मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। मुखिया ने बताया कि 15वें वित्त की राशि से सड़क तथा नाला निर्माण पर बल दिया गया। मौके पर पंचायत सचिव राजू दास सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे।